मखाना क्यों होता है शरीर के लिए बेहद फायदेमंद
मखाना क्यों होता है शरीर के लिए बेहद फायदेमंद
मखाने एक जलीय पौधे के बीजों की लाही है। मखाना को देवताओं का भोजन कहा गया है। पूजा एवं हवन में भी यह काम आता है। इसे आर्गेनिक हर्बल भी कहते हैं। यह बाजार में आसानी से उपलब्ध है। परंतु क्या आप जानतें हैं, यह पौष्टिक तत्वों में बादाम और अखरोट से भी उत्तम हैं। एंटी एजिंग के गुणों से भरपूर मखाने का सेवन करने से समय से पहले आने वाले बुढ़ापे को रोका जा सकता है। कैल्शियम में भरपूर होने के कारण यह हड्डियों को मजबूती प्रदान करने का काम करता है। मखाने के सेवन से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है। रात में सोते समय दूध के साथ मखाने का सेवन करने से नींद न आने की समस्या दूर हो जाती है।
मखाने में अनहेल्दी कोलेस्ट्रॉल बहुत कम होता है, ये आसानी से पच जाता है और दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। मखाने में एस्ट्रिंजेंट होता है जो किडनी की बीमारी से बचता है। मखाने को दूध में उबालने के साथ किशमिश औऱ बादाम मिक्स करके खाएं।


May 19th, 2021
Unregistered Will, if got executed with all safeguards in the presence of minimum 2 witnesses, is as Good as Registered…