बालो में कंडीशनर लगाने से पहले जान लीजिए महत्वपूर्ण टिप्स
बालो में कंडीशनर लगाने से पहले जान लीजिए महत्वपूर्ण टिप्स
बाल तो सभी को प्यारे लगते है लेकिन वो जो देखने में बेहद खूबसूरत हो बालों के देखभाल के लिए खाने पीने का तो ध्यान रखना ही चाहिए साथ ही शैंपू और हेयर कंडीशनर आदि का भी ख्याल रखा जाना चाहिए अच्छे बालों के लिए अच्छी डाईट जितनी जरूरी है उतना ही जरूरी है अच्छे प्रकार का शैंपू और हेयर कंडीशनर ये आपके बालों की देखभाल में बहुत ही अहम भूमिका निभाते हैं हर किसी के बाल अलग प्रकार के होते हैं तो हमेशा बालों के हिसाब से ही कंडीशनर और शैंपू का इस्तेमाल किया जाना चाहिए|
शैंपू का प्रयोग नहाने के दौरान किया जाता है इसी प्रकार हेयर कंडीशनर का प्रयोग बालों को धोने के बाद किया जाता है अगर आप भी बालों को धोने के बाद कंडीशनर का प्रयोग करते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातें जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है।
1. शैंपू से पहले करें बालों को कंडीशन- अगर आपके बाल पतले हैं तो हमेशा शैंपू से पहले ही बालों को कंडीशन करें शैंंपू से पहले बालों को कंडीशनिंग करने से बालों में वाल्यूम बढ़ता है तो अगर आप शैंपू के बाद कंडीशनिंग करते थे तो अब से पहले शैंपू फिर कंडीशनिंग
2. अलग अलग बालों के लिए अलग अलग कंडीशनर- एक ही हेयर कंडीशनर में ये खासियत नहीं होती कि वो हर तरह के बालों पर सूट हो जाए ये आपके बालों पर निर्भर करता है कि आपको किस तरह का कंडीशनर लगाना चाहिए अगर आपके बाल घने हैं तो उसी अनुसार आपको कंडीशनर लेना चाहिए अगर आपके बाल रफ हैं तो ऐसे कंडीशनर का इस्तेमाल करें जो आपके बालों को माइश्चराइज करके रखें और सॉफ्ट बनाए इसके अलाव अगर आपके बाल पतले हैं तो हमेशा ऐसे कंडीशनर का इस्तेमाल करें जो आपके बालों का वाल्यूम बढ़ाए।
3. बिना शैंपू के किए सीधे कंडीशनर का इस्तेमाल- कई लोगों को सुन के ये अटपटा लग रहा होगा लेकिन ये सच बात है कि आप बिना शैंपू किए भी बालों में सीधा कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं कई बार ऐसा होता है कि आपके बालों को शैंपू की जरूरत नहीं होती लेकिन बालों को फ्रेश रखने के लिए उस पर कंडीशनर करना होता है और कई लोग ऐसा मान बैठे हैं कि कंडीशनर बिना शैंपू के नहीं की जा सकती है अगर आप अपने बालों को फ्रेश रखना चाहते हैं तो कंडीशनर लगा के नॉर्मल भी धो सकते हैं।
4. कंडीशनर एक स्टाइलिंग प्रोडक्ट- कंडीशनर एक बहुत ही अच्छा स्टाइलिंग प्रोडक्ट है नहाने के बाद थोड़ा सा कंडीशनर लेकर गीले बालों में लगाएं इसके बाद कंघी कर लें और बालों को कुछ देर तक ऐसे ही रहने दें। सूखने के बाद आप पाएंगे कि आपकी बालों की खूबसूरती बढ़ गई है।
5. ज्यादा कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं करें- ज्यादा कंडीशनर का इस्तेमाल न करें इससे बाल खराब भी हो सकते हैं बालों पर कंडीशनर अच्छी बात है, कंडीशनर से बालों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं लेकिन बालों में ज्यादा कंडीशनर लगाने से बालों की क्वालिटी खराब हो जाती है।
6. जड़ों में न लगाएं कंडीशनर- अगर आप अपने स्कैल्प पर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसा करना तुरंत बंद कर दें क्योंकि स्कैल्प अॉयल उत्पन्न करता है और स्कैल्प पर कंडीशनर का इस्तेमाल नेचुरल ऑयल के उत्पादन का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे बालों के जड़ों नें चिपचिपाहट आ जाएगी।


May 14th, 2021
Unregistered Will, if got executed with all safeguards in the presence of minimum 2 witnesses, is as Good as Registered…